Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जग कितना सुंदर होता

अशोक दीप 25 Jun 2024 गीत समाजिक Best hindi poetry, hindi poems, hindi kavita, samajik kavita, hindi song, shero sayari 45004 0 Hindi :: हिंदी

तो जग कितना सुंदर होता

मेरी   जमीं न   मेरी  होती
और न  तेरा  अम्बर  होता ।
जो कुछ होता अपना होता
तो जग कितना सुंदर होता ।।

मेरे  मन  के  सपने   पलते
तेरे  दृग  के  जलजातों  में
तेरे  ख्वाब   सजातीं   मेरी
पलकें जग-जगकर रातों में

अमृत ज्यों  होंठों पर तेरे
बसते   मेरे   गीत  सुरीले
मिलते नित अधरों पर मेरे
तेरे  उर  के   छंद   रसीले

मेरे  दिल  के आसमान में
तेरे  मन  का  चन्दर  होता ।
जो कुछ होता अपना होता
तो जग कितना सुंदर होता ।।

चोट कहीं जो लगती तुझको
दर्द   उभरता   मेरे   उर   में
पा जाते जो खुशी कहीं तुम
खिलते लाखों  फूल नजर में

झुकते  कंधे  जहाँ  भार से
मिलता वहीं सहारा मुझको
खोती नाव  जहाँ पर धीरज
पाता  वहीं किनारा  तुझको

प्यास जहाँ तड़पाती मुझको
विकल वहीं तव अन्तर होता ।
जो कुछ  होता  अपना होता
तो जग  कितना सुंदर  होता ।।

मस्जिद की चौखट पर सजते
दीप   हजारों   दीवाली   के
मंदिर  में  आ  रात जगाते
कव्वाल  पाक  कव्वाली  के

आरती संग धुन आयत की
मुखरित  होती  देवघरों  से
गिरिजाघर  में पुण्य घोलती
गीता  फादर  के  अधरों से

रामचरितमानस का गायन
बौद्धमठों  के अन्दर  होता ।
जो कुछ होता अपना होता
तो जग कितना सुंदर होता ।।

अशोक दीप
जयपुर

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: