Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सावन का आगमन

Sunny Kumar 07 Aug 2024 कविताएँ समाजिक 33785 0 Hindi :: हिंदी

वर्षा बरस रही है झम-झम
बिजली चमक रही है चम-चम
बादल घुमड़-घुमड़ कर आए
सावन का एहसास दिलाए

टर-टर-टर, मेढ़क टर्राए 
इधर-उधर फुदकता जाए 
झिंगुर शाम में झूँ- झूँ गाए
जुगनू  रातों  को सजाए

लगा धान का पौधा खेतों में
देख-देख भूधर हर्षाए
फसल अबकी होगी अच्छी
सोंच-सोंच फूले न समाए

चारों तरफ हरी भरी धरा पर
हवा की झोंके कंघी कर जाए
तरह-तरह की पत्तियों वाली
पेड़-पौधे खिल-खिल इठलाए 

गांवों की पीपल के नीचे में 
झूलों की पेंग बढ़ाई जाए
मधुर-मधुर स्वर गलियों में
कोई कजरी गीत गुनगुनाए

वर्षा ऋतु की अनुपम माह 
सावन सभी के मन भाए
जलचर,थलचर और नभचर  का
जन-जीवन  पावन कर जाए

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: