Yogesh Yadav 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य 95693 0 Hindi :: हिंदी
कहते है कि दोस्ती का रिश्ता बड़ा ही खूबसूरत होता है अगर दोस्ती ही टूट जाए तो यही रिश्ता सबसे बदसूरत होता है दोस्ती दो दिलों को जोड़ती है वो बड़े से बड़ा दुःख का असर तोड़ती है अकेले में दोस्त ही काम आते है खुशी में भी दोस्ती से हाथों में जाम आते है क्या खबर तुमको दोस्ती क्या है यह रोशनी भी है, अंधेरा भी है दोस्ती में एक हसीन बात है पास से देखो तो यह शराब है बस इतना समझ लो दोस्ती एक अनमोल हीरा है जो मेरे दर्द को सीने में छुपा लेता था आज जब दर्द हुआ मुझे बहुत याद आया दोस्त वो है जो थाम के रखता है हाथ परवाह नहीं उसको कौन है मेरे साथ जो दुःख में भी हसाकर रखे ऐसा है मेरा दोस्त जान से प्यारा , दिल का दुलहरा मुसीबत मे साथ खड़े रहने वाला ऐसे दोस्त पर जान भी कुर्बान है जो बिन कहे समझ लेता है हर बात उससे छिपा नहीं सकते कोई भी राज ऐसा है मेरा जिगरी यार ।