Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

"सबको भगवान बनना है"

Anilkumar Rathwa (Sameer) 16 Aug 2025 कविताएँ अन्य "सबको भगवान बनना है" 13897 0 Hindi :: हिंदी

आज हर किसी को भगवान बनना है,
पर किसी को इंसान बनना नहीं है।

सबको राम जैसा सम्मान चाहिए,
पर मर्यादा की लकीर नहीं चाहिए।

सबको कृष्ण की मुरली चाहिए,
 माखन चुराने का बहाना चाहिए,
पर धर्मयुद्ध का मैदान नहीं चाहिए।

सबको शिव जैसा महादेव बनना है,
पर हलाहल पीने का साहस नहीं चाहिए।

सबको सिंहासन चाहिए,
पर न्याय का भार नहीं चाहिए।

सबको मंदिर चाहिए,
पर मन के भीतर सफ़ाई नहीं चाहिए।

अजीब दौर है…
जहाँ लोग आसमान में जगह माँगते हैं,
पर ज़मीन पर इंसान बनकर रहना नहीं चाहते हैं।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: