Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

पुराने नीम की छांव में

Rambriksh Bahadurpuri 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक #पुराने नीम की छांव में कविता#AmbedkarnagarPoetry#rbpoetry#छोटी सी कविता हिंदी में#कविता हिंदी में लिखी हुई#सबसे अच्छी कविता#कविता हिंदी में#सुंदर कविता हिंदी में#सरल कविताएँ 84533 1 5 Hindi :: हिंदी

गिल्ली डंडा बाघा बीता
    छुक छुक इंजन वाला खेल,
    दिन भर आना जाना रहता
    सबसे होता रहता मेल,
    सुख-दु:ख की सब बात समझते,
    अपनापन के फूल थे झड़ते ,
    तैरते प्यार की नाव में
    पुराने नीम की छांव में  |
                  बिखर गये सम्बन्ध सब
                  पतझड़ सा बहार में,
                  ऐसा छाया काला जादू
                  जहर घुल गया प्यार में,
                  दिया दिवाली रंग रंगोली,
                  भूल गये रंगों की होली,
                  मिलता कोई न राह में
                  पुराने नीम की छांव में ||
    दादा,दादी के किस्से व
    डांटा -डांटी,प्यार दुलार,
    कौन पूछता अब दादी को
    दादा गये संसार सिधार,
    आल्हा कजरी सोहर गीत,
    न ढोल तमाशा का संगीत,
    सन्नाटा पसरा गॉव में 
    पुराने नीम की छांव में |
   Rambriksh Ambedkar Nagar

Comments & Reviews

Sunil Kumar vijayvargiy
Sunil Kumar vijayvargiy बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं बहुत अच्छी कविता है

8 months ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: