Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रकृति प्रेम

Ratan kirtaniya 05 Jun 2024 कविताएँ अन्य प्रकृति प्रेम , जंगल में एकांत बैठने से प्रकृति और जीव पंछी के आवाज लुभा लेते है मानो यही पर आत्मा और परमात्मा का मिलन हो रहा है । 44524 0 Hindi :: हिंदी

मेरा आत्मा प्रकृति में समाया -
द्रुमों के मृदु - छाया ,
कुकू - कुकू कोयल बुलाया ,
तो कहीं विहंगिनी ने -
जीवन की अनमोल गीत सुनाया ।


छायावाद ने माया जाल बिछाया -
प्रकृति प्रेम ने -
माया जाल में फंस लिया ,
करूँ प्रकृति की भक्ति -
दे वरदान , दे प्रभु शक्ति ।




प्रकृति मेरी माँ -
द्रुमों की छाया ;
पिता श्री का छत्रछाया ,
आत्मा से आत्मीयता  जोड़ा हूँ ,
इसे कैसे तोड़ूँ ,
सुन के थमता ,
निच्छ्वास - उच्छवास ;
सुन के कोयल की मीठी बोल ,
कहीं सुना विहंगिनी की -
तो गुणगुण करते मधुकर की वीणा अनमोल ,
कौन गीतकार ?
कौन संगीतकार ?
कौन है इस प्रकृति की रचानाकार ,
प्रकृति लुभाएं मन - प्राण ,
प्रकृति को मेरा कोटि - कोटि प्रणाम ।


मरणोपरांत मेरा आत्मा ,
प्रकृति की गोद में -
विलय हो जाए -
यहीं अभिलाषा मेरा ,
मर के अगर जन्म लूँ दोबारा ,
विहंगिनी की कोमल उर में -
लिखा गीत हो मेरा ।


प्रकृति की गोद में बहती -
नदी - नद , नाल के जल अमृत  ,
इसे पी के करूँ -
प्यासा आत्मा को तृप्त ।

    रतन किर्तनिया
      पखांजूर
  जिला :- कांकेर
     छत्तीसगढ़

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: