Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मन क्यों उलझाएं-कांटों पर क्यों शीश झुकाएं

Sudha Chaudhary 11 Jun 2023 कविताएँ अन्य 31953 1 5 Hindi :: हिंदी

जिन्हें नहीं है प्रीति हमारी,
उनसे मन क्यों उलझाएं।
जीवन में रही विफलता तो,
कांटों पर क्यों शीश झुकाएं।

नहीं रहा अब शेष,
तुम्हारे आलंबन, उद्दीपन में।
रहा आश्रय जिस क्षण का
पलछिन उसको दूर भगाएं।

शूल चुभे पैरों में
आघात हुआ हृदय में,
बेकद्री के उस आलम से,
क्यों न स्वयं दूर हो जाएं।

विकल हदय मरूभूमि बनाया,
अपनी निजी चेतना से।
हरियाली की इच्छा में,
मैंने चुन चुन कुसुम सजाएं।

जिन्हें नहीं है प्रीति हमारी,
उनसे मन क्यों उलझाएं।।


सुधा चौधरी
बस्ती

Comments & Reviews

Raj Ashok
Raj Ashok सुन्दर तो शब्दों की जादू है।

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: