Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

लगता है इंसान होना पाप से है कम नहीं

Rambriksh Bahadurpuri 30 Apr 2026 कविताएँ समाजिक #रामवृक्ष बहादुरपुरी#अम्बेडकरनगर पोइट्री साहित्यिक मंच #रामवृक्ष बहादुरपुरी#लगता है इंसान होना पाप से है कम नहीं 4149 0 Hindi :: हिंदी

लगता है इंसान होना पाप से है कम नहीं 
तार है इंसानियत इंसान को है गम नहीं 

क्या सही है क्या ग़लत न तौलता इमान को
मार कर इंसानियत को पालता शैतान को
देख कर दुर्दिन किसी का आंखें होती नम नहीं 
लगता है इंसान होना पाप से है कम नहीं। 

इंसान ने इंसान को मजबूर इतना कर दिया 
जीतू मुंडा खोद शव कंकाल लाकर रख दिया 
आसान इतना है नहीं इंसान से लड़ना यहाॅं 
आसान है लाचार को सहते हुए मरना यहाॅं 

प्रमाण गर इतना जरुरी फिर व्यवस्था क्यों नहीं 
लगता है इंसान होना पाप से है कम नहीं। 

क्या पड़ा किसको किसी के शिक्षा व अधिकार से 
दूर होती बस मुसीबत भाषण के बौछार से 
वंचित शोषित लुट रहे हैं ऐसे अत्याचार से 
न छिपी है बात कोई अजनबी सरकार से 

हर कोई लाचार इतना दिखता है दमखम नहीं 
लगता है इंसान होना पाप से है कम नहीं। 

     रामवृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: