Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कब-तक भागोगे तुम

संतोष सिंह क्षात्र 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम #क्षात्र_लेखनी© #काव्य_विथिका #kavishala #अधर #देश #समय_का_प्रणय #प्रेमिल #ठसक #प्रवासी #दिल_रोता_है #काव्यांश #हिन्दी_शब्द #कवि_सम्मेलन #स्वरचित #आतंकवाद #मजहबी_बहसीपन #बिच्छू_से_दोस्ती_ठीक_नहीं @Drkumarvishwas #भगतसिंह #सुभाषबाबू #दंगा #हत्या #महापुरूषों_का_अपमान #दबे_पांव_आये_आतंकी #गुलामी_की_आहट #शब्द_हिंदी @SantoshKshatra #trrism #Poem #Attention #India #Jayhind #VandeMatram #Kashmir 59260 0 Hindi :: हिंदी

कब-तक चलेगा ऐसा,
पसारे हाथ कब-तक गिड़गिड़ाओगे तुम
क्या स्वयं को मुर्दा बना दिया है
कहां-कहां शरण पाओगे
कब-तक भीख सहायता की मांगोगे तुम।
कब-तक भागोगे तुम।।

मरना निश्चित है एक दिन,
जरा विवेकानंद को पढ़ लेते,
इस मरी काया के अंदर,
थोड़ा शौर्य तो गढ़ लेते,
कब-तक भीख सहायता की मांगोगे तुम।
कब-तक भागोगे तुम।।

कायर बन कहां-कहां भटकोगे
राह चलते कब-तक अटकोगे,
याद लक्ष्मीबाई का कर लेते
मानस पटल पर शिवाजी को रख लेते,
कब-तक भीख सहायता की मांगोगे तुम।
कब-तक भागोगे तुम।।

ऐतिहासिक गद्दारों के भय से
क्या महाराणा प्रताप को भुलाओगे तुम
कब भरतवंश की काया में आओगे तुम
इसराइल के कदमों को पहचानोगे तुम
कब-तक भीख सहायता की मांगोगे तुम।
कब-तक भागोगे तुम।।

दिवास्वप्न से बाहर झांको
अतीत के पन्नों पर स्वयं को आंको,
नंगी आधुनिकता के किचड़ पोछों,
झलकारी बाई - पद्मावती सा सोचो
कब-तक भीख सहायता की मांगोगे तुम।
कब-तक भागोगे तुम।।

दूसरों के आसरे कब-तक सम्मान खोओगे तुम
क्या भाग्य भरोसे हर कदम रोओगे तुम
धर्मनिरपेक्ष के दोहरेपन को बाहर कब लाओगे तुम
गुरू गोविन्द सा सम्बल कब प्रकटाओगे तुम
कब-तक भीख सहायता की मांगोगे तुम।
कब-तक भागोगे तुम।।

____________---------______________
#क्षात्र_लेखनी© @SantoshKshatra

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: