Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

*गांव का बचपन *

akhilesh Shrivastava 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक गांव का बचपन 69331 0 Hindi :: हिंदी

गांव में बीते बचपन का , मुझे स्वप्न  दिखाई  देता है |
अपने गांव का वो प्यारा,मुझे द्रश्य दिखाई देता है  ||

कांव -कांव कौवों की ,हमको सुबह सुनाई देती थी |
वृक्षों पर तोता मैना की ,हलचल होती रहती थी  ||
कुहू-कुहू कोयल की, बोली मन प्रसन्न कर जाती थी |
घर के आँगन में गोरैया, दाना चुगने आती थी |

गाय रंभा -रंभा कर ,बछड़े को पास बुलाती थी |
दूध पिलाकर बछड़े को ,अमृत हम को दे जाती थी ||
खेत में जाते बैलों की ,घंटी टन- टन बज जाती   थी |
गांव के मंदिर से शंख की , ध्वनि सुनाई देती थी ||

खेतों की हरियाली प्यारी ,सबके मन को भाती थी |
आमों की अमराई की ,वो छांव सुहानी लगती थी  ||
दोस्तों की वो हंसी ठिठोली ,हमको प्यारी लगती थी |
गांव के प्यारे अपने पन की ,सीख सुहानी लगती थी ||

कच्ची पगडंडी की गलियां हमको प्यारी लगती थी  |
ठंडी शुद्ध हवा की खुशबु,हमको प्यारी लगती थी ||
शहरों के  कोलाहल से हमें शांति प्यारी लगती है |
गांव में बीते बचपन की , हमें यादें प्यारी लगती हैं|

       रचियता ---   अखिलेश श्रीवास्तव 

  

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: