Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

दिल मे बसा आशियां तेरा

Trilok Chand Jain 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत Dil ki baat 40871 0 Hindi :: हिंदी

कम ही होंगे संग के, स्नेहपूरित प्रसंग
फिर भी प्यार तेरे साथ, अमर है मेरा

जी नहीं पाए कुछ लम्हों को, बेहतर भले
बेमिसाल जीने का, लेकर बैठा हूं समंदर गहरा

कुछ ही हवा के झोंके, संदेश देते होंगे मेरे
पर आंखों में बसा, पलकें कर रही है पहरा

हिचकियों की शिकायत, कभी ही होती होगी
याद न आए, ऐसा पल अब तक न गुजरा

संग चलने का वाकया, क्या पता कब हुआ
पार करने का तेरे संग, दूरान्त अथक मार्ग मेरा

कसमें-वादे गिले-शिकवे, रहे या ना रहे
धड़कने बयां करती हैं, बसा आशियां तेरा

हिसाब नहीं कर पाया, कितनी रही परवाह
समर्पित करता अब, मेरी देह का कतरा कतरा

कब बसोगी कब रमोगी, कब समा जाओगी
इसी की बाट जोहने को, मैं कब से ठहरा

अमर-चिरंजीवी, इस प्रेम का इतिहास रहे
तू-मैं अब हम-सम होंवें, भेद मिटे तेरा-मेरा

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: