Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बेटी

अंजली कुमारी 22 May 2024 कविताएँ समाजिक बेटी 41172 0 Hindi :: हिंदी

बेटी को लोग समझते हैं क्यों बोझ?
बेटी तो है  निर्मल खोज,
इसी ने तो ब्रह्मांड रचाया
पूरी दुनिया है इसी की माया।

यही तो है लक्ष्मी कूल की
दुर्गा, सीता, पार्वती यही है,
क्यों इनका फिर हम विनाश करें?
जब इसी से पूरा जग चले।

कभी मां बन लोरी सुनाती
कभी बहन बन राह दिखाती,
पत्नी बनती है जो वह जीवन का सहारा हो जाती
बेटी अनेक रूपों में दुनिया चलाती।

देश की रक्षा करने वाली
दुश्मनों से लड़ने वाली,
अस्त्र-शस्त्र चलाने वाली
बेटी थी लक्ष्मीबाई।

बेटों से आगे रहती है
हर कदम हर मोड़ पर,
पीछे नहीं अब वह बेटों से 
इस सफलता की दौड़ में।

बेटी में बसती मात-पिता की जान
फिर क्यों हरते तुम इसके प्राण ?
बेटी को भी पढ़ने दो तुम
बेटी को भी बढ़ने दो।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: