Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

एक उड़ान और भरों

Laxmi nishad 27 Jul 2024 कविताएँ अन्य प्रेरणा पर अधारित कविता 138876 0 Hindi :: हिंदी

हर बार मौका दो जिंदगी को ,
न खुद को कभी निराश करो ,
तुम्हारे इंतजार में  है कही खुशियां 
ताकत दो अपने पंखों  को
एक उड़ान और  भरों   !

किनारों  पर खड़े 
समंदर पार  होते नहीं  ,
नभ को निहारने से , 
चांद  -  तारे मिलते नहीं  !
तोड़ो सीमाओं  को खुद को और काबिल करो ! 
ताकत दो अपने पंखों को, 
एक उड़ान और भरों  !

किस बात  का  भय रखते हो,
क्यों  पीछे हटते हो  ?
क्या कभी संसार  में  हार  किसी की हुई नहीं  ,
क्या केवल तुम ही  परास्त  हों ?
भुजाओं में  बल है तुम्हारे भी ,
ताकत दो अपने पंखों को 
एक उड़ान और भरों !

चलो माना, 
तेरे अथक प्रयासों का 
किस्मत ने ना साथ दिया, 
तू  तिनका - तिनका जोड़ता रहा ! 
पर निर्दयी आंधियों  ने 
तेरा सर्वस्व उड़ा दिया !
पर देख ,
गहन अंधकार पर फिर
विजयी हुआ है  दिवाकर !
तेरे कंठ में  प्राण  शेष हैं  अभी भी 
लौ तेरी अभी भी  है उजागर ! 
फिर अंत  कैसा
नव आरम्भ करों  !
ताकत दो अपने पंखों को 
एक उड़ान और भरों  !

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: