Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अगर , मुझे उसका प्यार मिला होता....

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 57161 0 Hindi :: हिंदी

अगर मुझे उसका प्यार मिला होता...!

उसकी चलने की थाप ,
पायल की झनक होती 
उसकी हंसने की अदा ,
चूड़ी की खनक होती 
उसकी नजरों की गहराई ,
मचलता सागर होता 
उसकी मुस्कुराने की अदा ,
खिलता कमल होता ...!

अगर मुझे उसका प्यार मिला होता...!

वो मुझसे दूर होती ,
मैं बेकरार होता  
वो मेरे पास होती ,
मैं बेताब होता 
वो हर रात ,
एक ख्वाब होती 
वो हर चमन ,
महकता गुलाब होता...!

अगर मुझे उसका प्यार मिला होता...!

वो अगर आती ,
मैं हर पल इंतजार करता 
वह अगर जाती ,
मैं हर पल आहे भरता 
वो अगर खफा होती ,
मैं अपने से शिकवा करता ।
वो अगर मुझे छेड़ती ,
मैं हर पल चुपचाप होता...!

अगर मुझे उसका प्यार मिला होता...!

कली कोई भी हो ,
खिलता कमल होता 
फूल हो ना हो ,
महकता चमन होता 
उसका प्यार मिला होता ,
ना रोते जख्म होते 
वो एक रात मिली होती ,
ना हर रात बेवफा होता...!

अगर मुझे उसका प्यार मिला होता...!

वो मेरी हर शाम की ,
जलती हुई सम्मा होती 
मैं उससे रोशन होता ,
वो मेरी रोशनी होती 
वो भावनाओं की सर्द में ,
पूनम की चांद होती 
मैं भावनाओं की तपिश में ,
सुबह का सूरज होता...!

अगर मुझे उसका प्यार मिला होता...!

ना दिन को चैन ,
ना रात को घूमता होता 
ना हर गली बदनाम होता ,
ना बदनाम में इक नाम होता 
ना हर जगह नाकाम ,
ना हर बाजार सरेआम होता 
ना हर वक्त उदास ,
ना महफिलों में खामोश होता ...!

अगर मुझे उसका प्यार मिला होता...!

                चिन्ता नेताम "मन"
                डोंगरगांव (छ. ग.)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: