Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आत्मविश्वास

Laxmi nishad 26 Jul 2024 कविताएँ अन्य प्रेरणा और प्रयास पर अधारित कविता 197055 0 Hindi :: हिंदी

ये आसमां छीन गया तो क्या  ? 
नया  ढूंढ़ लेंगे ,
हम वो परिंदे नहीं  जो 
उड़ना छोड़ देंगे ।।

मत पूछ हौंसले हमारे 
आज कितने विश्रब्ध है ,
एक नयी शुरुआत ,नया  
   आरम्भ तय  है ---- 
माना  अभी हम निः शब्द है ! 

ये पारावर छुट गया तो क्या? 
नया  सागर ढूंढ  लेंगे ,
हम वो कश्तियां   नहीं  जो 
तैरना छोड़ देंगे! ! 

कदम चलते रहेंगे ---
जब तक श्वास है ,
परिस्थिति से परे
स्वयं पर हमें विश्वास है, 

एक रास्ता मिला नहीं  तो क्या 
नई राहे  ढूंढ  लेंगे ,
हम वो मुसाफिर नहीं जो, 
चलना छोड़ देंगे ।

ख्वाबों  को महकता रखते हैं, 
हम मंजिलों से रास्ता रखते हैं, 
नशा हमें  हमारी फितरत का ,
हर हाल करती हैं  बुलंद ---
इरादा जीवन का ! 

ये मुकाम नहीं  हासिल  तो क्या?  
नये  ठिकाने ढूंढ लेंगे ,
हम वो शय नहीं  जो 
अपनी तलाश छोड़ देंगे !!

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: