Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आओ पूछें सवाल’

महेश्वर उनियाल उत्तराखंडी 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक 107782 0 Hindi :: हिंदी

आओ पूछें सवाल’’ – 

सब्र की सीमायें, हो गयी पार
आओ मिलकर, पूछें सवाल
उत्तराखण्ड में विकास का
क्यों है, इतना बुरा हाल।

विकास के नाम पर कुछ नही है
बढ़ा है, तो बस भ्रष्टाचार
एक-एक कर पूछो सबसे
कौन है, इसका जिम्मेदार।

सड़क नहीं केवल गड्ढे है
ठेकेदारों की कमाई के अड्ढे है,
कहीं जो मोबाईल टावर खड़े है
बिना बिजली के वीरान पडे़ है।

अस्पताल में डॉक्टर नहीं है
स्कूल में टीचर नहीं है,
जो है, वो भी तमाशा देख रहे है
बस अपनी-अपनी रोटी सेंक रहे है।

कुकुरमुत्तों की तरह, जो
नेता यहां पर छाती ताने है,
खुद के घर का पता नहीं है
वो लोगों का दर्द क्या जाने है।

जन-मानस सब रो रहा है
भविष्य अपना खो रहा है
खूब भ्रष्टाचार हो रहा है
प्रशासन भी सो रहा है।

विधायक जी चुनाव से पहले
जब वोट मांगने आये थे,
ऊंची-ऊंची फेंक रहे थे
खुद को विकास पुरूष बताये थे।

जनता ने नहीं सोचा था, कि
तुम सब वादे भूल जाओगे,
एक बार तो ठगे गये हम,
आगे कैसे मुंह दिखाओगे।

बीज नहीं और खाद नहीं है
सिंचाई को भी नहर कहां,
खेतों में अब कुछ नहीं होता
बस बेरोजगारी का कहर यहां।

जमीन डूबो दी बांधो(डैम) में
अब इन्सान कहां जायेगा,
मूल-भूत सुविधांए कुछ है नहीं
तो पलायन कैसे रूक पायेगा।

रचनाकार-
महेश्वर उनियाल
उत्तराखंडी

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: