Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आज का युग बदला है, सोच नई हो गई

Anilkumar Rathwa (Sameer) 21 Nov 2025 कविताएँ समाजिक “संघर्ष” 8899 0 Hindi :: हिंदी

आज का युग बदला है, सोच नई हो गई,
पर मेहनत की राह अभी भी वही पुरानी है भाई।
सपने तो सब देखते हैं आसमान जितने ऊँचे,
पर बिना पसीना बहाए मिलते नहीं मुकाम सच्चे।

घर बैठे ही सब कुछ पा लेने की चाह तो अच्छी है,
पर राह में गिरना-संभलना ही मंज़िल की सच्ची सीढ़ी है।
जो उठकर चल देता है, वही कल इतिहास बनाता है,
जो आलस में डूबा रहता है, वक़्त उसे पीछे छोड़ जाता है।

कोई चाबी नहीं है जो बंद दरवाज़े खुद-ब-खुद खोल दे,
कोई मंज़िल नहीं जो बिना कोशिश कदमों में ढोल दे।
उठना होगा, चलना होगा, अपनी ताक़त खुद पहचान,
मेहनत की अग्नि में ही तपकर बनता है इंसान।

घर बैठे सपने चमकते तो हैं, पर सच तभी बनते हैं,
जब युवा अपने पंखों की ताक़त से आसमान छूते हैं।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: