Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आपी

Sweta Kumari 12 Dec 2024 कहानियाँ दुःखद आपी 29642 0 Hindi :: हिंदी

आ---pi की आवाज से मैं चौकी। दरवाजे की ओर बढ़ते कदम अचानक आवाज से ठिठक गये। तभी अनेक लोगों की आवाज सुनकर मैं जल्दी -जल्दी दरवाजे की ओर बढ़ी। दरवाजा खोलते ही सामने के दृश्य को देखकर मैं बेहोश हो गई। 
जब मुझे होश आया,तो मालूम हुआ कि शाहिद इस दुनिया में नहीं रहा। 
शाहिद से मेरा परिचय तब हुआ जब वह कोचिंग दसवीं कक्षा में दाखिला लिया। मैं उसी कोचिंग मे science की फैकल्टी के हैसियत से काम कर रही थी। यद्यपि teacher के लिए सभी छात्र एक समान होते हैं,किन्तु मेरा उसपर स्नेह कुछ ज्यादा था। इस का कारण क्या था। मैं नहीं जानती थी। यद्यपि शाहिद पढ़ने-likhne में बहुत तेज नहीं था। फिर भी उसकी आँखों में एक विशेष चमक थी। 
       बाद में एक दिन जब मैं मकान के लिए परेशान हो रही थी,तब उसने मुझे अपणे मुहल्ले के एक मकान के बारे मैं बताया। चूंकि मैं अकेले रहती थी इसलिए मेरे लिए वो छोटा सा मकान काफी था। मैं एक हिन्दू थी फिर भी मुसलामानों के मुहल्ले में मुझे रहने मे कोई खास परेशानी नहीं हुई उस मुहल्ले के बहुत बच्चे मुझसे ट्यूशन भी पढ़ने लगे। मेरे दिन आराम से कट रहे थे। तभी इस शांत माहौल में भूचाल आ गया। 
मुझे अब भी याद है कि वह दिन सोमवार था। मैं जल्दी से अपने काम समेट कर नहा ली थी और पूजा पर बैठ गई। यद्यपि रात के समाचार में दंगों के विषय में कुछ कहा जा रहा था। तथापि मुहल्ले के लोगों की शालीनता और सद्भाव को देखकर यह sahaj अनुमान लगाया कि मेरा मुहल्ला इस मामले में शांत रहेगा। 
अभी मैं पूजा समाप्त ही करने वाली थी कि जोरों से चीख सुनी-aa--pi ।
मैं तुरंत दरवाजे की ओर बढ़ी।  देखा शाहिद की लाश मेरे दरवाजे पर पडी है और अनेक लोग हाथो मे हथियार लिए khade है। 
शाहिद ने अपने आपी के लिए खुद को खत्म कर दिया।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: