Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

विदाई-आँसूओं से सीचूँगा

Samar Singh 09 May 2023 गीत दुःखद जब हम स्कूल कालेज में थे तब जब पढ़ाई लिखाई की अंतिम दिन होती है, और पता चलता है सारे दोस्त अब बिछड़ जायेंगे। दिल में सिर्फ याद रह जायेगी, यह सोच के आँख भर जाती है। 31043 0 Hindi :: हिंदी

रिश्ते टूट जायेंगे, 
अरमां बिखर जायेंगे। 
हमें जब याद आयेगी इस पल की, 
गम के झोंकों से हम तो सिहर जायेंगे।। 

अभी से एक अँधेरे की चादर बढ़ रही है, 
सारी खुशियाँ विदाई के गम से लड़ रही है। 
एक आँसू की बूँद आँखों से लुढ़कता है, 
गम का सिर्फ नहीं होता है एक नमूना। 
हर जगह एक काली परछाई दिखती है बिछड़ने की, 
दिल में एक सैलाब उठता है, सारा जहाँ है सूना।। 

कैसी घड़ी आ रही है, 
आँखों में आँसू ला रही है। 
दोस्तों का ये कारवाँ छूट जायेगा, 
एक ऐसी बही है हवा, 
दोस्तों का ये जखीरा लुट जायेगा।। 

कौन कहाँ होगा, कौन होगा यहाँ। 
दिल में रहेगा, हर पल की दास्तां।। 

दिल में यादों के दरख़्त को, 
आँसूओं से सीचूँगा। 
अल्फाज की अब तो कमी पड़ रही, 
अब हर शख्स से क्या कहूँगा।। 

रचनाकार- समर सिंह " समीर G "

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: