Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जीवन की वेदना

RAJESH KUMAR PAL 09 Apr 2023 गीत दुःखद 32927 0 Hindi :: हिंदी

जीवन की अभिलाषा में, एक नये ज्योति की आशा में;
हम सबको दिया दिखा डाला, इस जीवन की परिभाषा ने,

कुछ तो दर्द हुआ होगा,जब कलियाँ अंकुलायी होंगी;
एक पीर पराई क्या जाने, सदियाँ व्यकुलायी होंगी;

तेरे कर्म तेरे अपने होंगे, हर मर्म तेरे अपने होंगे;
आँखों में जो स्वप्न जगा, साकार सभी सपने होंगे,

एक लक्ष्य लिया है तुमने जो, अपने घर के इक कोने से;
निखर रही हैं आवाज़ें, कुछ रखा नहीं अब सोने में,

धरा पड़ी है मौन खड़ी, कुछ हुआ न होगा रोने से;
उर्मिला की व्यथित वेदना, समय है सीता होने में,

गुरु द्रोण दोन में बड़े हुए, भीष्म पितामह सैय्या पे;
माँ कुंती कर्ण को दे न सकी, एक जीवन कटी है नैया पे,

हम खड़े हैं सम्मुख जिनके भी, ये नहीं हमारा अभिनय है;
तुम अपनी शरण में ले लो माँ बस, यही हमारा सविनय है। 
….
राजेश कुमार पाल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: