पिन्दु कुमार 25 Oct 2023 आलेख समाजिक कृषक का जीवन 48241 0 Hindi :: हिंदी
कृषक होते कितना परिश्रमी करते रहते हर वक्त अपने खेत - खलिहानों में कार्य चाहे गर्मी ,वर्षा हो या सर्दी के मौसमों का बहार सूर्य के गर्मी से तपते ठंडी हवाओं से ठिठुरता बाढ - सुखाड़ का मार हैं झेलते तब भी न घबराते वो सिर पे पगड़ी धारण करते रखते हैं कंधे पे हरवक्त गमछा कमर में धोती लपेट करते यही है उनका नित पोशाक बाबू भैया कह के पुकारते करते हैं सभी का आदर सम्मान अन्य दाता उन्हें सभी कहते करते हैं उनका आदर सम्मान टूटी -फूटी झोपड़ियों में रहकर बीता देते गर्मी, वर्षा एवं सर्दी चाहे हो कोई आंधी तूफान अपने परिवार का ध्यान हैं रखते सिखलाते उनको अच्छे करने को हर वक्त कार्य रूखी - सुखी रोटी खाकर अपने पेट पालते, घर परिवार अपने बच्चों के सपने को पुरा करने को रहते तैयार चाहे न हो उनके यहां अधिक धन तो भी वो फसलों को औने-पौने दाम में बेचकर न खुश होकर भी खुश हो जाते कितना पीड़ा सहते वो तब भी न उनको कभी मिलता आराम सांप ,केंचुआ तथा मोर होता उनका सच्चा साथी जो हर वक्त रहता उनके साथ केंचुआ उनके लिए खाद बन जाता सांप तथा मोर कीड़े - मकोड़े को काम तमाम कर जाता तभी तो होता है अच्छा फसल उनके खेतों में .....farmer हमारे कृषक बंधु बहुत परिश्रमी होते हैं तो भी उनके पास अधिक धन नहीं हो पाता है इसका क्या कारण है उसपे सभी को सोच - विचार करना चाहिए - युवा लेखक पिन्टु कुमार