Radheshyam Joshi 25 Jan 2026 कविताएँ देश-प्रेम 7594 0 Hindi :: हिंदी
यह है हिंदुस्तान हमारा केसरिया सफेद हरा रंग, आन बान और शान हमारी। तीन रंग में रंगा तिरंगा, अशोक चक्र पहचान हमारी। हिमालय सा मुकुट हमारा, गंगा यमुना नदियां प्यारी। ब्रह्मपुत्र की थाती से हम, खेती-बाड़ी हरियाली न्यारी। होली दिवाली ईद मनाते, है त्योहारों का देश हमारा। गांधी जैसा शांति दूत हैं, कलाम मिसाइल मैन हमारा। बड़े शान का जीवन अपना, राम रहीम से भाई भाई, मिलजुल रहते बड़े प्यार से, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई। - राधेश्याम जोशी कोहिणा