Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

यादें

Ranjana sharma 30 Mar 2023 कहानियाँ प्यार-महोब्बत Google 110960 0 Hindi :: हिंदी

' ओ मम्मी ' की जोर से आवाज लगाते हुए मधु जो १२ वीं कक्षा में पढ़ती थी अपने साईकिल सम्हालते हुए जमीन से उठती है, वहां थोड़ी दूर पर मुकेश जो मधु का ही क्लासमेट था वह अपने कुछ दोस्तों के साथ जोर- जोर से हंसता है।मधु गुस्से से उसे घूरती और कहती " शर्म नहीं आती तुम्हें लड़की को गिराते हुए", पर मुकेश की हंसी थमती नहीं वह हंसते- हंसते क्लास में चला जाता। दोनों ही एक- दूसरे से इतनी नफरत करते थें कि किसी भी हद तक जा सकते थें।खिड़की पर बैठ मधु पुराने दिनों को याद कर खूब हंसती उसी वक़्त दरवाजे पर कॉलिंग बेल बजती है वह दौड़ कर दरवाजा खोलती तो अपने पति मुकेश को पाती। दोनों एक - दूसरे को अपने २० वीं सालगिरह की बधाई देते, वही मुकेश जिसके साथ कभी उसकी बनती नहीं थी, उसका क्लासमेट।उन दोनों की नफरत कब प्यार में तब्दील हो गई खुद उन दोनों को पता नहीं चला।जब उन दोनों के प्यार के बारे में उनके घरवालों को पता चला तो वे लोग राजी - खुशी उन दोनों की शादी करा देते ।आज उन दोनों की २० वीं सालगिरह थी देखते- देखते समय कब बीत जाती पता ही नहीं चलता ।आज वे लोग खुशी - खुशी अपने बेटा- बेटी के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे थें। " वक़्त  कभी किसी के लिए नहीं ठहरता हां यह सच है कि कभी बुरा वक़्त होता है तो कभी अच्छा वक़्त; पर वक़्त चला ही जाता है, बस रह जाती है तो पीछे उनकी यादें जिन्हें हम याद कर कभी रोते, तो कभी हंसते।"
                                                                                              धन्यवाद

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: