Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सावन

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक सावन 45739 0 Hindi :: हिंदी

ली प्यासी धरती ने अंगड़ाई।
बरसीले बादल ने दी रूनुमाई।
मिली ताल- तलैया को तरुणाई।
कोयल, मोर, पपीहा वाणी, समां- छटा सरसाई।
नदी, झील ,झरना, जल- प्लावन है।
अरे, यही तो सावन है।
चांद की धरती पर अठखेली।
बयार संग बादल की रंगरेली।
झील तट पर पक्षियों की रसकेलि।
आम डाल, झूला झूल, बतलाती सखी सहेली।
भीग लहरिया टपक- टपक रंग, चेहरे पर आप्लावन है।
अरे, यही तो सावन है।
धरती का तन मन हरा।
आवारा बादल, कब आया, कब झरा।
तन के साथ, मन फिसलने का ख़तरा।
सावन का रंग, सब में उतरा।
धानी ओढ़नी, धानी ही बिछावन है।
अरे, यही तो सावन है।
लिपट कमसिन बेल, शरमाई देख परछाईं।
बादल से झांकने की, चतुर चंदा की चतुराई।
जग उठा बैरी विरह, बहकी बूंद बदन पर आई।
स्वर्ग लोक के सकल देवता, दे सावन सैर दुहाई।
तीज राखी, सावन में पावन है।
अरे, यही तो सावन है।
यही तो सावन है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: