Akhilesh Umrao 'Akhi' 03 Feb 2025 कविताएँ प्यार-महोब्बत कविता "अनोखी विजय" के लिए कुछ अन्य संभावित शीर्षक हैं: 1. "अनोखी मोहब्बत" 2. "दिल की गहराई" 3. "सरलता की विजय" 4. "प्यार की अनोखी कहानी" 5. "दो दिलों की अनोखी संगति" 6. "मोहब्बत की अनोखी विजय" 7. "अनोखी प्रेम कहानी" 8. "दिल की अनोखी धड़कन" 9. "प्यार की अनोखी यात्रा" 10. "अनोखी दोस्ती की शुरुआत" 46168 0 Hindi :: हिंदी
सादगी का जीवन
हम दोनों अनजान थे, जब पहली मुलाकात हुई थी।
न जाने क्यूँ और क्या था,जो हम पास आए थे।
और उसी पल नींव पड़ी, दोस्ती की शुरुआत हुईं थी।
आप ख़ुशदिल मिज़ाज, आप गम्भीर लगती हो।
आपकी सादगी का दीपक, आपकी बातों में गहराई दिखती है।
आपकी अनोखी बातें है, बातों में दिल की गहराई दिखती हैं।
संदेशों का रिप्लाई ऐसे करती हो,जैसे ऑनलाइन दवा देती हो ।
आपकी आंखों में चमक, आपके दिल में प्यार दिखता है।
तुम में सीधी सी सरल सी बात है, तुम संग तो संग कायनात लगती है।
आपके चेहरे में नाम सा सौम्य है, मुस्कराहट चेहरे की रौनक लगती है।
आप सौम्य सी लगती हो,आपका नाम है ' सौम्या'।
तुम्हारी मुस्कुराहट में, मैं अपना घर देखता हूं।
आपकी अनोखी आंखों में, ' अखि' अपना आसमां देखता हूं।
आपकी सादगी ने मुझे छुआ है, मैं तुम्हारे प्रति और भी आकर्षित हो गया हूं।
✍️ Akhilesh Umrao 'Akhi.'