Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रेमी की अभिलाषा

Santosh kumar koli ' अकेला' 23 Aug 2024 कविताएँ अन्य प्रेमी की अभिलाषा 23917 0 Hindi :: हिंदी

उसके जूड़े का बनूं, 
यदि मैं बन फूल सकूं। 
रेशमी जुल्फ़ों की महक से, 
अपनी महक भूल सकूं। 
आंसू बनूं उसकी आंखों का, 
नीली आंखों में घर कर सकूं। 
यदि बहना भी पड़े, 
तड़पकर उसके गालों पर मर सकूं। 
हार बनाओ, तो उसके गले का, 
साथ में देना दो कर। 
ताकि वक्षःस्थल पर कल्लोल का, 
आनंद ले सकूं जी भर। 
मोती बनाओ, तो उसकी नथनी का, 
साथ में देना रदन। 
ताकि गूलर, गोल कपोलों का, 
कर सकूं रसास्वादन। 
अधररज बनूँ, तो उसके लबों की, 
उसके होंठों में जम सकूं। 
ज्यूं अलि कली से लिपटे, 
उस रमक में रम सकूं। 
अंजन बनूं उसकी आंखों का, 
शोभा बनूँ उस कोर की। 
नज़र चुराने का नज़ारा, 
देख सकूं चित्त चोर की। 
बनूँ मेखला उस कटि की, 
मदमस्त कमर पर झूम सकूं। 
कर अभिलंघन, प्रेमालिंगन, 
लंपट नितंब चूम सकूं। 
पायल बनूँ उसके पैर की, 
साथ दो देना नैन। 
मन में लड्डू रहें फुटते, 
निर्निमेष देखूं दिन रैन। 
हर जन्म में हो मिलन, 
चाहे जन्म लेऊं सौ बार। 
उस रमणी के हर अंग पर, 
सौ- सौ अप्सरा दूं वार।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: