Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ए हिन्द की धरती बता मुझे

SHAHWAJ KHAN 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक हिन्द की धरती, इंसानियत, सामाजिक 116330 0 Hindi :: हिंदी

काँटों से भरी इस वादी में फूलों का बता दे पता 
           मुझे  
ए हिन्द की धरती कहाँ है तू। इंसान कहाँ है बता 
          मुझे।

 कोई हिन्दू कोई मुस्लिम कोई जाति की बात करे
                                                               मन के काले अंधियारे में दीपक बाती से बात करे 

सच्चाई के गलियारों को झूठी तस्वीर बना डाला 

सच कह कर भी सच्चाई को झूठी तदबीर बना डाला।

इस मंज़र ने गमगीन किया अब और नही तूं सता 
          मुझे
ए हिन्द की धरती कहाँ है तू। इंसान कहाँ है बता 
          मुझे।

ईमान के अक्से अनवर पर बेईमानी का चेहरा है

ए अहले वतन अब तो तुम पर नफरत की हवा का 
        पहरा है।

या रब तू अपनी रहमत का सदका अब कर दे 
       अता मुझे
ए हिन्द की धरती कहाँ है तू। इंसान कहाँ है बता 
         मुझे।

 काँटों से भरी इस वादी में फूलों का बता दे पता 
         मुझे 
 ए हिन्द की धरती कहाँ है तू। इंसान कहाँ है बता 
         मुझे।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: