Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

शबनम -मोती

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक शबनम -मोती 46547 0 Hindi :: हिंदी

यौवन युक्त विभावरी, श्रृंगार करे रजनी रानी।
जूड़ा खोले, केश सुखाए, छिड़क गया अमृतपानी।
अल्हड़ बूंद नादान- सी, धरती पहुंच इतराती।
चमचमाती सबको भाती, छूने से कतराती।

आसमान से आ, अवनि का आंचल धोती।
ये, पल -दो- पल के मोती।
पल- दो- पल के लिए, पूरा समां ओस से नहाता है।
अरुण की आभा से, स्वर्ग लोक शर्माता है।
धरती रानी आज ओढ़ी, जड़ाऊ धानी -चूनर।
चमचम करते लाखों मोती, जड़ा है जिनको स्वयं पुरंदर।
अंबर निहारे, निहारे नात गोती।
ये, पल -दो- पल के मोती।
पत्तों पर शबनम दूर से, यतीम से कम नहीं।
हाथ लगा, छेड़ देखो, पानी होने का गम नहीं।
पल- दो- पल का जीवन, पल- दो -पल की कहानी।
पल -दो- पल के जीवन में, पीछे पड़े शायर,कवि, ज्ञानी।
धरती का श्रृंगार, सुंदरता की खुली पोथी।
ये, पल- दो -पल के मोती।
ये, पल- दो- पल के मोती।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: