मोती लाल साहु 01 Oct 2025 गीत प्यार-महोब्बत #इश्क़ #दीदार #सूफ़ी #मुहब्बत #समर्पण #Moti #हिंदीग़ज़ल #नज़्म #गीत 16686 1 5 Hindi :: हिंदी
सलाम-ए-कायनात-ए-कमाल को तू है कामिल रचा-ए-हयात को ये अर्ज़-ए-नियाज़-ए-मुहब्बत भी क्या है बढ़ा दे तू अब मेहर-ओ-सौग़ात को सलाम-ए-कायनात-ए-कमाल को... तेरी एक नज़र की तलब है अज़ल से समर्पित ये दिल और जज़्बात को सलाम-ए-कायनात-ए-कमाल को... अधूरा हूँ मैं तेरे दीदार के बिन मिले चैन कब इन परेशान रात को सलाम-ए-कायनात-ए-कमाल को... फिरे दर-ब-दर दिल तिरी जुस्तजू में नज़र आए अब अपनी हर बात को सलाम-ए-कायनात-ए-कमाल को... न दे 'मोती' दूरी की कोई सज़ा अब बना ले तू अपनी किसी घात को सिर्फ मेरे लिए पूरे जहान को सलाम-ए-कायनात-ए-कमाल को। -मोती
8 months ago