संदीप कुमार सिंह 05 Nov 2025 गीत प्यार-महोब्बत #प्यार के ख्यालों में पहली बार एक गीत लिखा #तुमको ही मैंने पूरी शिद्दत से दिन रात लिखा #सूरत तुम्हारी #आज कल तेरा ही नाम मैं अब लेकर सोता हूँ #इस पार से उस पार तक यूँ साथ चलेंगे साथी 14492 0 Hindi :: हिंदी
प्यार के ख्यालों में पहली बार एक गीत लिखा l तुमको ही मैंने पूरी शिद्दत से दिन रात लिखा l भगवान से वर्षों में बना है सूरत तुम्हारी l रग_ रग में अनुराग देती है नसीहत तुम्हारी l चाँद_ तारों में हमें तो नजर आती हो सनम तुम l दुनिया में सबसे हसीन नजर आती हो सनम तुम l प्यार के ख्यालों में पहली बार एक गीत लिखा l तुमको ही मैंने पूरी शिद्दत से दिन रात लिखा l आज कल तेरा ही नाम मैं अब लेकर सोता हूँ l और मजे से तेरा ही नाम लेकर जागता हूँ l तुम परी अप्सरा नहीं तुम तो सूरज की धूप हो l सुन्दरता में इस संसार के बेमिसाल रूप हो l प्यार के ख्यालों में पहली बार एक गीत लिखा l तुमको ही मैंने पूरी शिद्दत से दिन रात लिखा l मेरी जिन्दगी जीने का तुम ही सुंदर हो अर्थ l अद्भूत हो जान तुम सभी कलाओं से हो समर्थ l दुआ करूँ पाया मैंने अब तो अनमोल रत्न को l आख़िरकार सुन ही लिया खुदा ने मेरे यत्न को l प्यार के ख्यालों में पहली बार एक गीत लिखा l तुमको ही मैंने पूरी शिद्दत से दिन रात लिखा l चाहत है यूँ ही जिन्दगी में कायम रहे खुशियाँ l तुम्हारे रूप _ रंग पर नित छाई रहे सुर्ख़ियाँ l बदले जमाना सारा न बदलेंगे हम_ तुम साथी l इस पार से उस पार तक यूँ साथ चलेंगे साथी l प्यार के ख्यालों में पहली बार एक गीत लिखा l तुमको ही मैंने पूरी शिद्दत से दिन रात लिखा l (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह*Author*
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....