संदीप कुमार सिंह 22 May 2023 गीत समाजिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 24744 0 Hindi :: हिंदी
करना पड़ता त्याग है, खुशियां तब हो पास। ढूँढे से मिलता नहीं,जल्दी कुछ भी खास।। जल्दी कुछ भी खास,लगन से ही है मिलता। रखें सदा विश्वास,फूल चाहत की खिलता।। तन मन में रख जोश,वतन खातिर है मरना। अमर अजर हो नाम,कर्म अनुपम है करना।। संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....