Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रेम की राह के बंध खुल जाएंगे

आकाश अगम 21 May 2023 गीत प्यार-महोब्बत #kitnamushkilhaipanasaharapriye #akashagam #poetry 30619 0 Hindi :: हिंदी

मेरी आँखें हैं पथराई,  रीता हृदय
कितना सूना है रस्ता तुम्हारा प्रिये
यूं   तो  सारा  जहां  है  हमारा  मगर
कितना मुश्किल है पाना सहारा प्रिये

इन पगों को अनेकों दिशाएँ न दो
जूझने दो शलभ  को हवाएँ न दो
जितना रोना है रो लो, किसी को मगर
मुस्कुरा  कर   कभी   बद्दुआएं   न  दो
आओ, कांधों पे सर रख के रोएंगे हम
युद्ध  है फिर  नियति  से  हमारा  प्रिये
यूं तो सारा........।

स्वप्न आँखों के पानी में धुल जाएंगे
प्रेम  की  राह  के  बंध खुल जाएंगे
अपने कोमल हृदय की धड़कनों से ही
हम  बजाते  समर  में   विगुल  जाएंगे 
हमने  रातों  तड़पते  हुए  शून्य में
एक दूजे को हर पल पुकारा प्रिये
यूं तो सारा........।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: