Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रेम की लौ से प्रियतम जला दीजिए

आकाश अगम 23 May 2023 गीत प्यार-महोब्बत #nehkipayle #akashagam #poetry #love 36731 0 Hindi :: हिंदी

इन हवाओं  से  मारे हुए  दीप   को
प्रेम की लौ से प्रियतम जला दीजिए
मेरी बेहोश आँखों को आँखों से ही
मुक्ति की कोई मदिरा पिला दीजिए।

नेह की   पायलें  जबसे  छूटीं प्रिये
मेरे पैरों की थिरकन खतम हो गई
जबसे नयनों ने मरुथल बिछाया मेरे
इस बगीचे  में  बरसात  कम हो गई
कामनाओं का तन जल उठेगा सनम
बूंद  दो  आंसुओं  की  बहा  दीजिए
इन हवाओं.........।

कोयलें गीत गा कर दुखी हो गईं
और तोते ने अमरूद खाए नहीं
उसको गलियों में रोता न कोई मिला
उसने भी फिर खिलौने दिखाए नहीं
थक चुका हूं मैं चल चल के मीलों बहुत
थपकियां  देके  मुझको   जगा   दीजिए
इन हवाओं.........।

जाने कितनी  परीक्षा  प्रतीक्षा  में हैं
और मैं हूं, जो परिणाम की चाह में
जाने कितने थपेड़े पड़े गाल पर
मंजिलें  ढूंढता हूं  भरी  राह  में
मेरी आवाज़ जाती नहीं आप तक
आप ही आपको अब बुला दीजिए
इन हवाओं.........।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: