Rambriksh Bahadurpuri 06 Mar 2024 गीत समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri #Ambedkar Nagar poetry #Nipun mission geet 170972 1 5 Hindi :: हिंदी
निपुण गीत बच्चा बच्चा हर एक घर का आयेगा स्कूल आया है जो मिशन निपुण —- खिल जाएगा नन्हा चेहरा जैसे सुंदर फूल आया है जो मिशन निपुण —- ज्ञान का दीपक निपुण मिशन है जला जो हर एक द्वार पे सीखेगा अब हर एक बच्चा भाषा गणित को प्यार से आयेगा अब हर एक बच्चा गाता अपनी धुन आया है जो मिशन निपुण —- वर्ण वर्ण के सुंदर सुंदर उपवन के वे फूल हैं आते हैं जब पास हमारे दुःख जाते सब भूल हैं गतिविधियों से पठन और पाठन हुआ सहज और पूर्ण, आया है जो मिशन निपुण —- शिक्षक साथी की तन्मयता देगी दिशा जवांर को खुशियों का उपहार मिलेगा घर घर और परिवार को आओ मिलकर निपुण बनाएं भारत को सब जन आया है जो मिशन निपुण —- —----------------------------------
2 years ago
I am Rambriksh Bahadurpuri,from Ambedkar Nagar UP I am a teacher I like to write poem and I wrote ma...