Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मेरे प्रभु किए उद्धार

Nitesh Kumar Vishwakarma 14 May 2023 गीत धार्मिक 30162 0 Hindi :: हिंदी

सियाराम  - राधेश्याम

जय भवानी 
ओम गणपतए नमः

सिया राम राम बोलो - राधे श्याम श्याम बोलो.      
खुश होंगे हनुमान - खुश होंगे बलराम.
दोनों युगो में लेकर अवतार , प्रभु किए उद्धार.       
 मेरे प्रभु किए उद्धार.
बोलो जय जय सियाराम.
बोलो जय जय राधे श्याम. 
 
जब रामसिया ने पहनाए वरमाले .
राधेश्याम मेरे मुरलीधरवाले.
संपूर्ण संसार में कर प्रेम प्रचार , प्रभु किए उद्धार.
मेरे प्रभु किए  उद्धार.
बोलो जय जय सियाराम.
बोलो जय जय राधे श्याम.

जब रावण ने मैया  का हरण कर डाला.
तब मैया का पता लगाए बजरंग बाला.
जब दुर्योधन ने द्रोपदी का चीर हरण किया.
तब कृष्णा ने बहन का लाज बचा लिया.
दोनों युगों में कर शुभ कार्य , प्रभु किए  उद्धार .
मेरे प्रभु ने किया उद्धार.
बोलो जय जय सियाराम.
बोलो जय जय राधेश्याम.

सिया राम  राम बोलो - राधे श्याम  श्याम बोलो.
खुश होंगे हनुमान - खुश होंगे बलराम.
दोनों युगो में लेकर अवतार , प्रभु किए  उद्धार.
   मेरे प्रभु किए उद्धार.
बोलो जय जय सियाराम.
बोलो जय जय राधे श्याम.

नितेश कुमार विश्वकर्मा


(फिल्मी तर्ज पर भजन : ना कजरे की धार)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: