Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मौन का गीत गा लूं अगर तुम कहो

आकाश अगम 24 May 2023 गीत प्यार-महोब्बत #maun-ka-geet #akashagam #poetry 42284 0 Hindi :: हिंदी

नेह से एकटक देख तुमको प्रिये 
मौन का गीत गा लूं अगर तुम कहो
होंठ माथे पे रख कर के सांसों से मैं 
रूह को रंग लगा लूं अगर तुम कहो

अपनी बाहों में तुमने जो साधा; मेरी-
तो अनायास ही साधना हो गई
ज्यों ही मैंने समर्पित हृदय को किया
वासना भी तो आराधना हो गई
मैंने भी प्रेम को मन में पूजा सखी 
मैं भी परसाद पा लूं अगर तुम कहो
होंठ माथे पे .......।

जब मधुप ने सुरभि को निहारा प्रिये
पुष्प रस की स्वयं कामना छोड़ दी
मेरी पलकों ने आंसू सजाए प्रिये
और अधरों ने भी वासना छोड़ दी
तुमको मन में बिठा कर के होली पे भी
मैं दिवाली मना लूं अगर तुम कहो
होंठ माथे पे ......।
 
स्पर्श पाकर तुम्हारा छुए बिन तुम्हें
मैं भी होली मना लूं अगर तुम कहो
होंठ माथे पे रख कर के सांसों से मैं 
रूह को रंग लगा लूं अगर तुम कहो।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: