Poonam Mishra 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत जिंदगी जीना सीख चुके थे 36849 0 Hindi :: हिंदी
शीर्षक----सीख चुके थे 26/12/2022 जिंदगी को जहां फिर से जीना सीख चुके थे l हम यू छोटे-मोटे दर्द सहना सीख चुके थे. आंखों से जब दर्द के आंसू बहने लगे हम उनको भी दबाना सीख चुके थे .l जिंदगी में आगे क्या होगा? इसके बारे में सोचना हम बंद कर चुके थे ,। सबको अपना हाल-ए-दिल बताना बंद कर चुके थे l माना बहुत कठिन है जिंदगी का सफर पर इस कठिन सफर को भी हम जीना सीख चुके थे l कौन अपना है .कौन पराया. इसकी पहचान हम करना सीख चुके थे . न जाने जिंदगी मुझे इस मोड़ पर फिर क्यों लाई ? जहां से मैं फिर से जिंदगी को जीना शुरु करने की कशमकश में फस गई ....अब इस नए सफर से बाहर निकलने का रास्ता में खुद ही भूल चुकी हूं स्वरचित लेखिका पूनम मिश्रा