Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बता यह शाप कि या वरदान

आकाश अगम 30 Mar 2023 गीत धार्मिक #भजन #गीत #bhajan #lyrics #आकाश अगम #Akash Agam #bhagwan kaun hai #भगवान कौन है #who is God #Akash Chauhan 124394 0 Hindi :: हिंदी

बनेगा तू मेरा भगवान  , नज़र में आ जाये सम्मान।

प्रेम तेरा हो ज्यों हिमपात  नहीं   हो  तेरी  कोई जात
नहीं तू कर मुझसे ही बात सभी पर कर समान बरसात
नहीं  हो  पाएगा  अंजान
नज़र में आ जाये सम्मान।

उठे मेरे तन, मन में पीर  बहे  तेरे नयनों से नीर
बनाने को मेरी तक़दीर चलाए मुझमें सत्य समीर
नहीं फिर भी तेरा अहसान 
नज़र में आ जाये सम्मान।

भँवर में भटके तेरी नाव  नहीं पर जन को देने भाव
किसी को दिखे न अश्रु बहाव  न दिखलाना तू अपने घाव
हरिक पल मानव खींचे प्रान
नज़र में आ जाये सम्मान।

कर्म पर निकल न पाया जोश
निकालेंगे सब तुझ पर रोष
मढेंगे तुझ पर सारा दोष
तुझे भी होगा ही अफ़सोस
बता यह शाप कि या वरदान
नज़र में आ जाये सम्मान।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: