Chanchal chauhan 30 Mar 2023 गीत धार्मिक आये शरण तेरे मैया 125084 0 Hindi :: हिंदी
करदे छाया ममता की मैया,आये हैं शरण तेरे द्वार पे मैया।
छाया अंधेरा इस जीवन में, कर दे उजाला सवेरा ओ मैया।
करदे छाया ममता-------------द्वार पे मैया,
तेरे सहारे जिए जा रहे हैं, हाथ पकड़ मेरा लगादे किनारे, बीच भंवर में छोड़ ना देना ओ मैया।
करदे छाया ममता-------द्वार पे मैया,
तेरे द्वारे भीड़ लगी है, तू तो मेरे दिल में बसी है, आकर दर्शन दे जाओ मैया विनती यही मेरी ओ मैया।
करदे छाया ममता------------द्वार पे मैया,
तेरी दया से किस्मत उठे हैं, तेरी कृपा से नसीब जगे हैं, संवरे तकदीर तुझसे ही बने ओ मैया।
कर दे छाया ममता की मैया, आए हैं शरण तेरे द्वार पे मैया।
जय मां लक्ष्मी 🙏 मेरी मैया
चंचल चौहान
Mera sapna tha apne bicharo ko logo tak phunchana unko jiwn ki sikh ,prerna dena unmai insaniyat jag...