Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ऐ जिंदगी मुस्कुरा दे क्यों खामोश है-मेरा सपना भी टूटा और मेरा ही दोष है

Samar Singh 22 Sep 2023 गीत दुःखद जिंदगी के सपने जब टूट जाते है, तो नींद गायब हो जाती है, किसी चीज के लिए होश नहीं रहता है। 52292 0 Hindi :: हिंदी

मेरा सपना भी टूटा, और मेरा ही दोष है, 
ऐ! जिंदगी मुस्कुरा दे, क्यों खामोश है। 

जमीं ठहरी सी है, 
बात सहमीं - सहमीं। 
तेरे - मेरे दरमियाँ, 
क्या हुई गलतफहमीं। 
नींद गायब है, अब न होश है, 
ऐ! जिंदगी मुस्कुरा दे, क्यों खामोश है। 

न वो निगाहें, 
न वो नज़ारें हैं। 
चाँद गायब है, 
अकेले रह गए सितारें हैं। 
सोई हुई रात है, सपने भी बेहोश है, 
ऐ! जिंदगी मुस्कुरा दे, क्यों खामोश है। 

तकदीर ऐसी रूठी है, 
सारे वादे उसकी झूठी है। 
बीच मझधार में यूँ फँसा, 
चाहत की नाव भी टूटी है। 
तैरकर पर कर लूँगा, 
बस इतना ही संतोष है। 
ऐ! जिंदगी मुस्कुरा दे, क्यों खामोश है। 

रचनाकार- समर सिंह " समीर G"

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: