Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आसमां से बरसात होगी

Samar Singh 24 May 2023 गीत दुःखद आप सोचे कुछ, और मुहब्बत में वो दगा कर जाए, फिर क्या सितम होता है, पूछिये मत। 33606 0 Hindi :: हिंदी

सोचा था, 
आसमां से बरसात होगी। 
अपनी जिन्दगी,
उनके साथ होगी। 

 सुना था, 
चाह दिल में हो तो, 
फरिश्ते उतर आयेंगे। 
रेगिस्तान में भी
मोती बिखर जायेंगे। 
पत्थर में भी, 
एक दिन फूल खिलेंगे। 
हमें क्या पता था, 
उनके बिन ये शूल मिलेंगे। 

ये बावला, 
बुते बे पीर से मुहब्बत जताई, । 
अपने दिल की,
हर अरमान, हर चाहत बताई। 
बेवफाई की मिली, 
बख़्शिश मुझे। 
तनहाई की मिली, 
आशीष मुझे।। 

खिजा में सावन को बुलाया था, 
अपनी हंसी जिंदगी को रुलाया था। 
दर्द के ईंट से ये आशियाँ बनाया था, 
गम के खजाने से ये राह सजाया था। 
रुसवाई मिली जिंदगी से, 
विदाई मिली बंदगी से। 

कहाँ जाए हम, 
कैसे छुपाये गम। 
अब तो मौत दे दे ऐ! खुदा, 
बस यही है दुआ। 
सह लिए सारे सितम, 
जो हुआ सो हुआ।
क्यों गूंजती है हर वक्त, 
कानों में उसकी ही सदा। 
कर मुझे अब अलविदा अलविदा। 

रचनाकार- समर सिंह " समीर G "

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: