संदीप कुमार सिंह 20 Jun 2023 गीत समाजिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 26000 0 Hindi :: हिंदी
आओ कुछ सीखें नया, नया करें आगाज। दिल से दिल को जोड़ ले, और भरें परवाज।। आओ कुछ सीखें नया, भरें प्रेम का रंग। भरा सितारों से जहां, अदभुत अनुपम ढंग।। आओ कुछ सीखें नया,नूतन मय हों आप। मौसम की खुशबू यहां,अनुपम दिखे कलाप।। आओ कुछ सीखें नया,और बढ़ाएं ज्ञान। खुशियाँ दे संसार को, करें नहीं अभिमान।। आओ कुछ सीखें नया,छोड़ें मत अधिकार। करिए नित्य विकास अब,जीवन हो गुलजार।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....