Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

ज़िंदगी कुछ भी दोहराएगी नहीं

Anilkumar Rathwa (Sameer) 04 Jan 2026 ग़ज़ल समाजिक “अद्वितीय” 11111 2 5 Hindi :: हिंदी

ज़िंदगी कुछ भी दोहराएगी नहीं,
जो हाथ से फिसल गया, वो आएगा नहीं।

जो आज थक कर बैठ गए राह में,
कल मंज़िल भी उनका इंतज़ार करेगी नहीं।

हर दिन इम्तिहान है, हर रात सवाल,
यहाँ बहाने लिखने से तक़दीर बदलेगी नहीं।

जो यादें आज सहेज लोगे सीने में,
वक़्त की आँधी उन्हें छीन पाएगी नहीं।

हौसलों को आदत डालो जलने की,
बुझी हुई आग से रोशनी आएगी नहीं।

युवाओं! ये उम्र समझौतों के लिए नहीं,
क्योंकि कायरों के नाम इतिहास में लिखे जाएँगे नहीं।

जो आज टूट कर भी खड़ा हो गया,
उसे हराने की साज़िश भी काम आएगी नहीं।

याद रखो—
ज़िंदगी एक ही बार मिलती है दोस्त,
यह रिहर्सल नहीं है, जो फिर से निभाई जाएगी नहीं।

Comments & Reviews

Anilkumar Rathwa (Sameer)
Anilkumar Rathwa (Sameer) Thank you

4 months ago

LikeReply

Nihal singh
Nihal singh बहुत शानदार कविता है जो ग़ज़ल के फॉर्मैट से मिलती है पर भाव न मर जाने कि सोच आप ने इसे ग़ज़ल नहीं कविता ही रहने दिया इस कविता में मुझे सबसे अच्छी पंक्तियां ''जो आज टूट कर भी खड़ा हो गया, उसे हराने की साज़िश भी काम आएगी नहीं" ये लगी।

4 months ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

Sahil se poocho kinaro p kya likha h Lekhak se poocho kitabo m kya likha h Kyu dekhte ho tum jamane ki kmiyo ko Are khud s to poocho tumne kya kiya h read more >>
Dil mein jazbaaton ke hua tufan bhi nahin Rahe Pahle se hasin mere mehman bhi nahin Rahe❤️ Ye waqt Na jaane Kahan Le ja Raha hai mujhe Shahar mein is tehzeeb ke kadardaan bhi nahin Rahe❤️ Shauk jagah hai tabiyat mein gule afshani ka Magar mere aangan mein gulistaan bhi nahin Rahe❤️ Umre nadan nikal gayi alvida keh kar mujhe Mujp read more >>
पल भर भी तुम्हें हम अपनी यादों से हटा ना पाए चांदनी चली गई तो घर में शम्मा जला ना पाए💖💖💖 महफिल में जाते हैं तो तेरी याद आती है सनम तेरी read more >>
Join Us: