मोती लाल साहु 20 Sep 2025 ग़ज़ल अन्य #ग़ज़ल #उर्दूग़ज़ल #कविता #शायरी #ग़ज़लमोती #हिंदीग़ज़ल #प्यार #इश्क़ #उम्मीद #वफ़ा #जीवन #ज़िंदगी #साथ #किनारा #सहरा #उजियारा #मोहब्बत #दिलसे #दर्द #खुशी #गुरु #सद्गुरु #ईश्वर #"नाम" #"पावन नाम" #मंज़िल 11368 1 5 Hindi :: हिंदी
ज़मीं ये आसमाँ का हर नज़ारा उसी से, जो गुमसुम हों, मिला हर सहारा उसी से। कोई सहरा में भटके तो, मंज़िल बता दे, जो हर मुश्किल में रहे, वो किनारा उसी से। ये दिल जो ग़म से चूर होकर भी हँसे, ये चेहरे पे जो है, हँसी का इशारा उसी से। दिए उम्मीदों के जो रौशन किए हैं, ये दुनिया में जो है, ये उजियारा उसी से। उसी का "नाम" चले-चले सकल जग, जो है ग़ज़ल में हर एक सितारा उसी से। -मोती
8 months ago