Ranjana sharma 20 Apr 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत ## वो तेरा कब हो गया## google 44000 0 Hindi :: हिंदी
मेरे दिल में हंसी ख्वाब था जो
वो तेरा कब हो गया है
चाह के भी हम बिछड़े न तुझसे
ऐसा दिन क्यों आ गया है
मोहब्बत न करेगें तुमसे कभी
समझा रखा था दिल मैंने
मगर ए दिल तुम्हीं पे क्यों आ गया है
उस राह से न गुजरेंगे कभी
जिस राह में तुम्हारा बसर हो
मगर ए कदम मेरे वहीं क्यों बढ़ गया है
सोचा था जहां तुम्हारा जिक्र होगा
वहां न जिक्र करेगें अपना
मगर तुम्हारा नाम मेरे नाम के साथ क्यों जुड़ गया है
दर्द जितना भी बड़ा क्यों न हो
तुमसे बयां न करेगें कभी
मगर ए आंखें तुम्हीं को तलाशे ऐसा क्यों हो गया है।
धन्यवाद