Afsana wahid (moin raza ghosi) 06 Aug 2025 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत Afsana Wahid, poetry, stories, artikal, blog writer, content writer, etc 20921 0 Hindi :: हिंदी
--- "दिल और दिमाग की बहस" कभी दिल कहता है— उसकी अच्छाई लिख, उसकी वो बातें जो तुझे मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं… पर दिमाग टोक देता है— क्या सच में वो इतना अच्छा है, या बस तेरी मोहब्बत ने उसे ऐसा बना दिया है? कभी दिल कहता है— उसकी बुराई लिख, ताकि बोझ हल्का हो जाए… मगर कलम ठहर जाती है— उसकी बुराई में भी तो तेरे लिए अच्छाई की खुशबू है। कभी दिमाग पूछता है— उसके बारे में क्या लिखेगी तू? उसके हालात… या अपने जज़्बात? दिल जवाब देता है— अपने दिल की कैफ़ियत लिख दूँगी, मगर फिर डर लगता है, कि सच लिख दिया तो खुद से नज़रें कैसे मिलाऊँगी? फिर दिल फुसफुसाता है— उसकी खूबसूरती बयान कर… दिमाग फिर सवाल करता है— क्या वो सच में खूबसूरत है, या तेरे दिल की आँखों ने उसे ऐसा बना दिया है? दिल मुस्कुराता है, बिल्कुल यकीन से कहता है— "वो मेरा महबूब है… खूबसूरत तो होगा ही।" --- Writer Afsana Wahid