मोती लाल साहु 17 Apr 2025 ग़ज़ल अन्य ग़ज़ल- #ghazal- खोज- #explore- प्रेरणा- #motivation- शायरी- #poetry- मोती- #Moti 30892 0 Hindi :: हिंदी
तेरे नाम लिखा है कई ख़त, संदेशा तुम्हारा ना खबर। दुनिया में खो गए कहां रे तुम, तेरे नाम लिखा है कई ख़त।। तू परदेसी-परदेस में गुम, जो वादे किए वो याद सताए। ये दिल रोता देख-देख राह, तेरे नाम लिखा है कई ख़त।। नित फूलों से सजाता-ए-राह, झपके न पलक पथराई आंख। चैन गई नींद अब देख राह, तेरे नाम लिखा है कई ख़त।। काटे न कटे अब जीवन सफ़र, कटता जीवन भूख गई प्यास। ज़िंदगी हो गई रे बेजार, तेरे नाम लिखा है कई ख़त।। मन खोया रे खोया कहीं तन, ज़िंदा हूं सिर्फ ये आशा लिए। अब प्राण रुका है तेरे लिए, तेरे नाम लिखा है कई ख़त।। -मोती