Ranjana sharma 30 Mar 2023 ग़ज़ल दुःखद Google 108896 0 Hindi :: हिंदी
प्यार से एक नजर न देखें कभी
और कहते हो प्यार है
दो मीठे बोल के बोले न कभी
और कहते हो प्यार है
नाराजगी से भरे है हर वक़्त चेहरा
और कहते हो प्यार है
परवाह न तुम्हें मेरी कभी
और कहते हो प्यार है
वक़्त निकला ही नहीं मेरे लिए कभी
और कहते हो प्यार है
साथ होकर भी न साथ थें कभी
और कहते हो प्यार है
ऐ कैसा प्यार है तुम्हारा
हम पास होकर भी
फासलें मिटा न सकें कभी
और कहते हो प्यार है।
धन्यवाद