Adesh Kumar 03 Feb 2025 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत Mohabbat ki gajal 42350 0 Hindi :: हिंदी
अरमानों के रंग महल में, एक ना एक दिन आयेगी! मुझको है विश्वास एक दिन, प्यार मेरा बन जायेगी !! ----------------------------------------------------------- ----------------------------------------------------------- लगाके बिंदी, कुमकुम,लाली, अपनी छत पे चढ़कर के मुझे बुलाने की खातिर, चूड़ी वो खनकायेगी मुझको है विश्वास एक दिन, प्यार मेरा बन जायेगी !! ----------------------------------------------------------- ----------------------------------------------------------- अभी बना है पतझड़ - पतझड़, खाली सूना सूनापन है आके अपने गुल यौवन से, बाग मेरा महकायेगी मुझको है विश्वास एक दिन, प्यार मेरा बन जायेगी !! ----------------------------------------------------------- ----------------------------------------------------------- अभी उठ रहीं हैं सागर में, लहरें बहुत भयावह हैं मांझी की पतवार बनेगी, कस्ती पार लगायेगी मुझको है विश्वास एक दिन, प्यार मेरा बन जायेगी !! ----------------------------------------------------------- ----------------------------------------------------------- अभी है गुलशन उजड़ा उजड़ा, वीरां चमन हमारा है वीराने को चीर एक दिन, गुल बनके खिल जायेगी मुझको है विश्वास एक दिन, प्यार मेरा बन जायेगी !! ----------------------------------------------------------- ----------------------------------------------------------- अरमानों के रंग महल में, एक ना एक दिन आयेगी! मुझको है विश्वास एक दिन, प्यार मेरा बन जायेगी !! ----------------------------------------------------------- -----------------------------------------------------------