Pooja Singh 30 Mar 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत # मुहब्बत की उम्मीद न कर #Google#Yahoo#Bing #पूजा सिंह की ग़ज़लें # उम्मीद न कर मुहब्बत की #गजल पूजा की 46012 0 Hindi :: हिंदी
नाम - ए -मुहब्बत से नफ़रत है मुझको मेरी जान मुहब्बत की उम्मीद न कर। तेरे दुश्मनों ने तेरे अस्म लूटे मेरी जान सोहबत की उम्मीद न कर। तेरी दिल बयानी न की है किसी से मेरे वालिद की कसम है मुझे। किसे क्या बताऊं क्या गुजरी है मुझ पे मेरी जान रहमत की उम्मीद न कर। किसी से कहोगे सहम के सुनेगा भरी बज़्म में वो हंस के कहेगा। कहने पे अपनी ही तौहीन होगी मेरी जान उल्फत की उम्मीद न कर। तेरे जज्बए दिल दिल को समझा ही किसने तेरी खुश नशीबी तो तन्हाइयां हैं। "पूजा" तू न कहना जान-ए-हकीकत किसी से हिमायत की उम्मीद न कर। स्वरचित -पूजा सिंह "पूजा "